नगर में हर्षोल्लास से मना दशहरा निकाली गई भगवान राम की सवारी

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजबाड़ा से शोभायात्रा निकलकर खेल मैदान मे रामलीला का मंचन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा : भोलाराम साहू

अम्बागढ़ चौकी। अम्बागढ़ चौकी में रितेश दशहरा उत्सव में भव्य आतिशबाजी के साथ 31 फिट रावण के पुतले का दहन एवं प्रभु श्री राम के शोभा यात्रा में माननीय लोकप्रिय विधायक भोलाराम साहू जी हुए शामिल।रितेश दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष रितेश मेश्राम जी ने बतया आयोजन का 22 वा वर्ष था, परंपरा अनुसार शाम 6 बजे से नगर भ्रमण हेतु श्री राम जी कि भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी ,जिसमे मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक भोलाराम साहू जी सम्मिलित हुए एवं साहू जी ने अपने उद्बोधन में नगरवासियों को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दिए। विधायक साहू ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की,बुराई पर अच्छाई की और अहंकार पर विनम्रता की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अहंकार अभिमान से दूर रहने की सीख देता है, चाहे इंसान कितना भी शक्तिशाली और बुद्धिमान ही क्यों ना हो हमें कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए।

शोभा यात्रा में रथ, बग्गी,मांदरी ,राऊत नाच ,पंथी नित्य , ,बैंड बाजे ,राम लीला व भजन टोलिया,अखाड़ा पार्टी नगर के मुख्य मार्ग ,बस स्टैण्ड राजबाड़ा से नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पिछले ग्राउंड वार्ड क्रमांक 04 क्रिकेट मैदान पहुंच कर राम लीला वाले कलाकारों के द्वारा रावण दहन कार्यक्रम रात्रि 10 बजे सम्पन हुआ।आयोजन समिति के सदस्यों नगर पंचयात उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम ,रितेश दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष, नगर पंचयात अध्यक्ष विद्या ताम्रकार , साधना सिंह सभापति, रफीक खान एन एस यु आई जिला अध्यक्ष मनीष साहू ,जयंत नेताम ,वैभव रंगारे ,विजय यादव ,चेतन साहू ,महेंद्र कुम्भकार ,सुदेश देशमुख ,विपिन दामले, नीतेश मेश्राम ,अम्बागढ़ चौकी सहित क्षेत्र के जनमानस बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।