आज गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्रि अष्टमी/नवमी पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

विभिन्न संस्कारों व हवन- पूजन के बाद विशाल भोज- भंडारा आयोजित

 राजनांदगांव / स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में आज 11 अक्टूबर शुक्रवार को नवरात्र अष्टमी / नवमी के पावन अवसर पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

शुक्रवार प्रात: 9 : 30 बजे आयोजित पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजन अवसर पर सनातन हिंदू धर्म के विभिन्न संस्कार भी सम्पन्न किए जाएंगे। तत्पश्चात  संगीत मयी सामगान वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच मातारानी दुर्गा, काली, सरस्वती शारदा, वेदमाता गायत्री को आहूति प्रदान की जाएगी। गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट के सूर्यकांत चितलांग्या, बृजकिशोर सुरजन ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान साधकों द्वारा नौ- दिनों तक की गई पूजा अर्चना, जप- तप ,ध्यान- साधना, आराधना-उपासना का फल नवमी के दिन मातारानी को श्रद्धा पूर्ण आहूति प्रदान करने पर मिलता है। अतः समस्त शक्ति साधकों से आग्रह है कि गायत्री शक्तिपीठ में आज शुक्रवार सुबह‌ 9,:30 बजे आयोजित मां गायत्री अष्टमी/‌नवमी यज्ञायोजन में पधार कर मातारानी को श्रद्धा पूर्ण आहुति प्रदान करें और वेदमाता गायत्री से अपनी साधना उपासना के फल की प्राप्ति करें। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक भाई ओमप्रकाश ने बताया कि उक्त यज्ञायोजन के अवसर पर सनातन धर्म के यज्ञोपवीत, जन्मदिन संस्कार, नामकरण संस्कार ,मुंडन संस्कार आदि समस्त संस्कार सम्पन्न कराए जाएंगे। उन्होंने संस्कार कराने वाले परिजनों से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ से पहले मंदिर में सादर पधारने की अपील की‌ है, साथ‌ ही उन्होंने कार्यक्रम के अंत में दोपहर 12: 30 बजे  से आयोजित वेदमाता मां गायत्री की महाप्रसादी, भोज-भंडारा में  सपरिवार पधार‌‌ कर प्रसादी पाने का आग्रह किया है।