कंचन बाग के गायत्री विद्यापीठ मैदान में रास गरबा उत्सव का बिखरेगा जलवा
राजनांदगांव / संस्कार धानी नगरी में इस बार भी क्वार नवरात्रि पर्व अवसर पर लायंस इंटरनेशनल सिटी राजनांदगांव -गरबा उत्सव 2024 की धूम रहेगी। जगज्जननी मां दुर्गा की पूजा-आराधना के साथ मातारानी की शान में रास-गरबा व डांडिया नृत्य करने के शौकिन लोगों के लिए शहर के गायत्री विद्यापीठ मैदान में गरबा उत्सव की रंगारंग छटा बिखरेंगी।लोग बड़ी संख्या में डांडिया, रास गरबा कार्यक्रम में भाग लेकर मातारानी के चरणों में अपनी श्रद्धा भावना के पुष्प अर्पित करेंगे।
लायंस गरबा चेयरमैन ला०राजेश माखीजा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार लायंसके गरबा उत्सवों में तेज आवाज वाले डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग नही किया जा रहा है। इसके स्थान पर बाहर से कलाकारों को बुलाकर लाईव म्यूजिक के द्वारा रंगारंग गरबा कार्यक्रम किया जा रहा है। आज से कंचन बाग में लाईव म्यूजिक व रंग-बिरंगी लाइटिंग के बीच लायंस क्लब के रास-गरबा उत्सव की सतरंगी छटा बिखरेगी , जिसके आनंद में रगरबा प्रेमी देर तक डूबे नजर आएंगे।
लायंस क्लब गरबा उत्सव के अध्यक्ष तरणजीत सिंह अऱोरा , की धूम बनी रहती है। इस बार लायंस क्लब विशेष करने जा रहा है। लायंस क्लब के लायन बृजकिशोर सुरजन, तरणदीप आरोरा, शारदा तिवारी, राजा माखीजा, संतोष लोहिया आदि ने बताया कि इस बार बजाय राज इंपीरियल के शहर के बीच गायत्री विद्यापीठ स्कूल मैदान कंचन बाग में रास-गरबा उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम किया जा रहा है।
मातारानी की पूजा-आराधना के साथ नौ-दिनों तक अनवरत चलने वाले रास गरबा उत्सव में लाईव म्यूजिक कार्यक्रम रंग-भरने जा रहा है।
लायंस गरबा उत्सव के चेयरमैन राजा माखीजा, अध्यक्ष ला०तरणजीत सिंह अऱोरा, कोषाध्यक्ष ला० संतोष लोहिया, सचिव ला०डा, गिरिश श्रीवास्तव लायन वाइस चेयरमैन ला० शारदा तिवारी, एमजेएस ला०राजकुमार शर्मा (अधिवक्ता) ने बताया कि 80 हजार स्क्वेयर फीट मैदान में आयोजित होने वाले गरबा उत्सव कार्यक्रम में रंग-भरने के लिए राजस्थान आदि से कलाकार आ रहे है। गरबा स्थल व मंच की सजावट के लिए मुंबई की टीम का सहयोग लिया गया है। लायंस क्लब द्वारा इसकी जोरदार तैयारी की गई है। बताया गया है कि नवरात्रि के प्रथम दिन आज 3 अक्टूबर को लायंस क्लब के रास-गरबा उत्सव कार्यक्रम की भव्य एवं दिव्यता दोनों देखने को मिलेगी। गायत्री विद्यापीठ के विशाल मैदान में
नवरात्रि के नौ-दिनों तक लायन गरबा उत्सव का सतरंगी जलवा देखने को मिलेगी। रंग बिरंगी लाइट और लाईव म्यूजिक के बीच ताल से ताल मिलाते गरबा प्रेमी जन थिरकते हुए नजर आएंगे।