मुख्यमंत्री साय ने चण्डी मंदिर में पूजा अर्चना की

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 28 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नगर पालिक निगम दुर्ग अंतर्गत विकास कार्यों के भूमिपूजन के पहले दुर्ग के प्राचीन चण्डी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे।