1st ऑल इंडिया पुलिस भारोत्तोलन गेम्स में कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता गोल्ड मेडल...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाँव : भिलाई सेक्टर-4 में आयोजित 1st ऑल इंडिया पुलिस भारोत्तोलन (वेट लिफिटंग) चैम्पियनशीप गेम्स स्पार्धा में राजनांदगाँव जिला पुलिस विभाग में कार्यरत् व इंडिया कैम्प पटिलाया में अभ्यासरत् कु. ज्ञानेश्वारी यादव ने 49 कि.ग्रा. वजन समूह में 89 कि.ग्रा. स्नैच व 101 कि.ग्रा. क्लिन जार्क कुल वजन 182 कि.ग्रा. वजन उठाकर अपने ग्रुप में गोल्ड मेडल पर अपना नाम दर्ज की । जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित अजमानी ने बताया कि कु. ज्ञानेश्वरी यादव शुरू से मेहनती व होनहार खिलाड़ी है, वह राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा में मेडल लाये है और जिला राज्य व देश का मान बड़ाई है । कु. ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि व गोल्ड मेडल लेने पर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिले भारोत्तोलन संघ व जय भावानी व्यायाम शाला के  संचालक एवं अध्यक्ष अमित अजमानी संरक्षक अजय श्रीवास्तव, डोमन महोबिया, नीलू शर्मा, जीतू मुदलियार, संघ के सचिव अशोक श्रीवास, उपाध्यक्ष चोवाराम सोनकर, दीपक ठाकुर, मनोज यादव, आकाश सोनी, सहसचिव नाहिद अख्तर, रितेश घरड़े, तामेश्वर बंजारे, प्रेम कापसे, जय पटेल, नारायण लोहार, कोषाध्यक्ष बसंत मेगी, जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, सहसचिव नीरज शुक्ला, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन सोनी, व्यायाम शाला के वरिष्ठ सदस्य दाऊद खान रामा यादव, अजय कुलदीप, नितिन शर्मा, नोमेन्द्र यादव, जग्गु ठाकुर, भरत साहू, गौकरण सोनकर आदि सदस्यों ने बधाई पे्रषित की है । यह जानकारी जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।