रंगमंच निर्माण हेतुु 3 लाख रूपए स्वीकृत

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 26 सितंबर 2024/ कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए नगर पालिका निगम दुर्ग में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख 99 हजार 577 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भूतपूर्व लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम दुर्ग में राजीव बाल उद्यान आर्य नगर राधा कृष्ण मंदिर के पास रंगमंच निर्माण हेतु 3 लाख 99 हजार 577 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।