रायपुर : ड्रग्स तस्कर का राईट हैण्ड पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ है। दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।जिसके तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 13.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम के द्वारा नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित वेबसिरीज के तर्ज पर अपना नाम रखकर एम.डी.एम.ए. ड्रग्स की बिक्री करने वाले रैकेट के 01 महिला सहित कुल 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 अलग - अलग छोटे जिप पॉलिथीन में रखें 2100 मिलीग्राम एम.डी.एम.ए. एवं 6600 मिलीग्राम कोकिन, 01 नग इलेक्ट्रानिक तराजू, 08 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 86,000/- रूपये, 03 नग सोने की चैन, 01 नग लैपटॉप, 01 नग आई.पेड, 03 नग ए.टी.एम.कार्ड, 01 नग सिम कार्ड तथा ऑडी कार क्रमांक डी एल/02/सी ए टी/5505 जुमला कीमती लगभग 50 लाख रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अप.क्र. 205/24 धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था।टीम के सदस्यों द्वारा लगातार प्रकरण के बैकएंड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त प्रकरण के तर्ज पर में चलित 01 अन्य रैकेट के सदस्यों द्वारा शहर में एम.डी.एम.ए ड्रग्स बिक्री करने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसकी पतासाजी करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा शुभम सोनी नामक व्यक्ति को टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत एम.डी.एम.ए ड्रग्स बिक्री करने वाले के रूप में चिन्हांकित किया गया साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई की शुभम सोनी बिक्री हेतु अपने पास 01 पिस्टल भी रखा है। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार उस पर निगाह रखते हुए उसके संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु योजना बनाई गई।