टाउनशिप में लाइसेंस से घर लेने वाले रहवासियों को मिली राहत....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

टाउनशिप में लाइसेंस से घर लेने वाले रहवासियों को मिली राहत....

आवंटन हेतु राशि जमा करने में अब मिलेगा एक माह का अतिरिक्त समय सांसद विजय बघेल की पहल पर मिली मोहलत......

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 2011 में जिन रहवासियों से छोटे मकानों को लाइसेंस में वितरण करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। उनको भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा 11 सितंबर 2024 तक लाइसेंस आवंटन राशि जमा करने की अंतिम तिथि प्रदान किया गया था। परंतु इस मकान में रहने वाले लगभग 300 से ज्यादा रहवासी ने इस राशि को जमा करने में असमर्थ थे। जिसमें से कुछ लोग आर्थिक कारण से और कुछ बीमारी के कारण राशि जमा नहीं कर पाए। 

जनमानस के और सुविधा को देखते हुए बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता के साथ प्रतिनिधि मंडल के साथ सांसद विजय बघेल से भेंट किया और उनकी समस्या को बताते हुए उसे अनुरोध किया कि इस रहवासियों के लाइसेंस में पैसा जमा करने की अवधि में एक माह की और वृद्धि करें जिससे कि इस मकान को लाइसेंस में लेने का लाभ सबको मिल सके 

सांसद विजय बघेल ने जनमानस की समस्या को बहुत ध्यान से सुना और तुरंत भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज से चर्चा किया और उन्हें निर्देशित किया कि सभी लाइसेंस में घर लेने वाले को राशि जमा करने की अवधि में एक मां का अतिरिक्त एक्सटेंशन दिया जाए। जिससे कि सबको इस योजना का लाभ मिल सके जनमानस की परेशानियों को देखते हुए सांसद ने तुरंत डायरेक्टर इंचार्ज से चर्चा किया और इस योजना का लाभ देने के लिए राशि जमा करने की अवधि में एक मां की अवधि वृद्धि करने को कहा।

जिस पर भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अभी अनुभव दास गुप्ता ने आश्वासन किया कि लाइसेंस धारकों के लाइसेंस हेतु राशि जमा करने की अवधि में एक मां की वृद्धि किया जाएगा जिस पर सभी लाइसेंस के घर लेने वाले रह वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद को साधुवाद धन्यवाद दिया।

सांसद से मिलने वाले बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्त, पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, प्रसिद्ध फुटबॉल क्रिकेट खिलाड़ी बुच्छी, यूनियन के महासचिव खूबचंद वर्मा, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव दिलेश्वर राव,विमल कांत पांडे, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, हर्ष भारद्वाज ने भी लाइसेंस धारकों को लाभ दिलाने के लिए सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।