पूर्व सी एम भूपेश बघेल पहुंचे हमले में घायल पत्रकार किशन हिरवानी से मिलने...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

पाटन। बुधवार 4 सितंबर को दोपहर में अखबार कार्यालय एवं फोटो स्टूडियो में घुसकर हमला करने वाले असमाजिक तत्वों के हमले से घायल पत्रकार किशन हिरवानी से मिलने आज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेलुद के निजी अस्पताल में पहुंच कर  हिरवानी के हाल चाल की जानकारी लिया डाक्टर से मिलकर पत्रकार के स्वास्थ्य की जानकारी लिया।इस समय उपस्थित पत्रकारों के सुरक्षा की चिंता करते हुए बघेल ने कहा कि कानून की खराब स्थिति शहरो से निकलकर ग्रामों में आ गई है ग्रामीण पत्रकार साथी पर हमला बड़ा चिंता का विषय है।