सरकारें चाहे कितनी भी विकास के दावे कर लें, लेकिन आज भी ऐसे कई इलाके प्रदेश में मौजूद हैं, जहां बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल सकी हैं. ऐसा ही एक मामला बीजापुर जिले से सामने आया है. यहां पर एक गर्भवती महिला को उफनती नदी के बीच चारपाई पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया है. परिजनों ने मदद के लिए जिम्मेदारों को कॉल किया था, लेकिन किसी कारणवश बचाव दल नहीं पहुंच पाया. जिसके बाद ग्रामीणों ने मज़बूरी में गर्भवती महिला को चारपाई के सहारे नदी पार कराकर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया है.