डोंगरगढ़ के स्वतंत्र पत्रकार को फसाने रची गई साजिश...

त्वरित ख़बरें रिपोर्टिंग

  कुछ दिनों से  डोंगरगढ़ के डॉक्टर के विरुद्ध लगातार समाचार कई दिनों से चला रहा था तभी आक्रोशित डॉक्टर ने मौका पाकर राहुल ओझा को अपने पकड़ और पहुंच का इस्तेमाल कर उसे जेल भेज दिया| उस हॉस्पिटल के कर्मचारी ने वीडियो बनाया है उसमे साफ दिख रहा है कि अगर व्यक्ति नशे की हालत में होता तो उसकी जुबान लड़खड़ाई होती इस तरह वह साफ-साफ बातें नहीं करता और प्रसव कक्ष में जाकर  किसी भी व्यक्ति या महिला से बत्तमिजी  करने का साक्ष्य उस कर्मचारी के विडियो में नही है और उस विडियो में जो महिला है उसने बताया है कि राहुल ओझा ने कोई बत्तमिजी नहीं की है उस पर वही के कर्मचारियों द्वारा वीडियो बनाकर एक पत्रकार पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है| और उसे फसाने की कोशिश की जा रही है | एक पत्रकार जो  लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, उसे डॉक्टर जैसे लोग अपनी पकड़ व पहुँच के माध्यम से उसे धूमिल करने के लिए ऐसा कर रहे है |