हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा ...

tvarit khabren -satyabhama durga riporting

गरियाबंद , 13 अगस्त 2024/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत गरियाबंद जिले में देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन उपाध्यक्ष पार्षद जनप्रतिनिधि के साथ पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया रैली नगरपालिका से तिरंगा चौक से होकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए बस स्टैंड में समाप्त हुई।नपा अध्यक्ष मेमन ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। मेमन ने कहा कि हम सभी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें।उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। वही कार्यक्रम का आभार नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने किया. नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने हर घर तिरंगा लगाने की अपील की.