कोरबा के करतला वन मंडल में एक दंतैल हाथी पिछले एक सप्ताह से विचरण कर रहा है, इस हाथी ने इलाके में आतंक मचा रखा है। रविवार की रात छातापानी और देवलापाठ गांव के आसपास दंतैल हाथी आने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर उसे जंगल की ओर खडरने में लगी हुई थी इस दौरान हाथी रात में तालाब में जा घुसा। तालाब में हाथी के डुबकी लगाने और मस्ती करने का वीडियो वायरल हो रहा है देखें।