बेमेतरा - बेमेतरा ज़िले में जून-जुलाई माह में कुल 2,98,000 पशुओं का गलघोटू और एकटंगिया रोग के खिलाफ टीकाकरण किया गया है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी दी कि आगामी माहों में मुहपका खुरपका, लम्पी स्कीन डिसीज और बकरियों में पी.पी.आर. का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं|कि कोई भी पशुपालन विभाग की सेवाओं से वंचित न रहे।पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं और पशु पालकों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं ताकि पशु पालक समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण करवा सकें और बीमारियों से बचा सकें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पशुओं को सुरक्षित रखना और पशुपालकों की आजीविका को सुनिश्चित करना है। विभाग की इस पहल से पशुपालकों में संतोष और सुरक्षा का भाव देखा जा रहा है। सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से पशुधन को होने वाली बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।