शराब भट्टी को हटाने की खुर्सीपार वासियों ने की मांग...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाई के वार्ड क्रमांक 51खुर्सीपार स्थित शराब भट्टी इन दिनों  वार्ड के लोगो के लिए परेशानियों का सबक  बना हुआ है. जिसे हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय का घेराव किया.और तत्काल खुर्सीपार स्थित शराब भट्टी को हटाए जाने की  मांग प्रशासन से की वार्ड वासियों का कहना है. कि वार्ड में जिस तरह से शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है.उस  से आए दिन वहां  अपराधिक घटनाएं होती रहती है. जिससे महिलाओं और  युवतियों का वार्ड में रहना और निकलना मुश्किल हो गया है. साथ ही छोटे-छोटे बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं.