गरियाबंद 29 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में निहित प्रावधानों के तहत विकासखंड देवभोग के निरस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत बरबहली एवं कदलीमुड़ा के संचालन हेतु 7 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जनजातीय बहुउद्देशीय सहकारी समितियाँ लेम्पस, ग्राम पंचायत, ऐसी महिला स्व. सहायता समूह जिनका पंजीयन विज्ञापन जारी होने की तिथि से 03 माह पूर्व हो चुका हो, प्राथमिक सहकारी साख समितियां, वन सुरक्षा समिति, अन्य पंजीकृत सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकती है। उक्त श्रेणी में आने वाली संस्थाओं के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र, बैंक खाता, अंतिम जमा राशि की छायाप्रति, पंजीयन प्रकरण पत्र की छायाप्रति, संचालक मंडल का प्रस्ताव सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवभोग में 7 अगस्त 2024 तक कार्यालयीन समय अवधि के भीतर जमा किया जा सकता है।