एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी फिएट कार को लेकर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) मुंबई के लिंक रोड से जा रहे थे। क्योंकि संघर्ष के दौर में काम के लिए उन्हें किसी को अपना पोर्टफोलियो देना था। पीछे से एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। गुस्से में तिलमिला कर शक्ति अपनी गाड़ी से उतरे और सामने वाले को अपशब्द बोलते हुए आगे बढ़े कि तभी देखा विनोद खन्ना और फिरोज खान (Feroz Khan) उस मर्सिडीज कार में से बाहर निकलते हैं और ये देखकर शक्ति कपूर हैरान हो जाते हैं। इसके बाद क्या हुआ आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कार एक्सीटेंड से चमकी किस्मत
राजा बाबू का नंदू हो या फिर या फिर अंदाज अपना-अपना का क्राइम मास्टर का गोगो, अभिनेता शक्ति कपूर ने कॉमेडी से लेकर खलनायक के हर एक किरदार में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। 71 वर्षीय शक्ति कपूर को फिरोज खान फिल्म कुर्बानी में विलेन विक्रम सिंह का किरदार निभाने के लिए भी जाना जाता है। ये रोल उनको एक कार एक्सीडेंट की वजह से मिला था।