मैनपुरखुर्द में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर शुक्रवार 19 जुलाई को

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 19 जुलाई 2024/ जिले के विकासखण्ड मुख्यालय मैनपुर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन  शुक्रवार 19 जुलाई को सवेरे 10 बजे से किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर मैनपुरखुर्द के सामुदायिक भवन प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।