सभी आरोपी प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्य हैं। एनआईए ने कहा है कि आरोपी इसी साल 16 जनवरी को कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तलाशी टीम पर हमला करने में शामिल थे। जांच एजेंसी ने जांच में पाया कि आरोपी प्रतिबंधित संगठन के देश विरोधी एजेंडे के तहत सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे।
पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए चार माओवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।
आरोप पत्र में आयतू राम नुरूती, मनोज कुमार हिचामी, सुरेश नुरूती और बुधुराम पड्डा का नाम शामिल है। सभी आरोपियों का नाम छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनआईए की स्पेशल कोर्ट के सामने आरोप पत्र में शामिल किया गया।
आरोपी प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्य
सभी आरोपी प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्य हैं। एनआईए ने कहा है कि आरोपी इसी साल 16 जनवरी को कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तलाशी टीम पर हमला करने में शामिल थे।
आरोपी एजेंडे के तहत देश विरोधी साजिश में सक्रिय थे
बता दें कि फरवरी में एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। जांच एजेंसी ने जांच में पाया कि आरोपी सीपीआई (माओवादी) के देश विरोधी एजेंडे के तहत सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे।