सुकमा में नक्सलियों ने बीते दिनों आत्मसमर्पण किए एक नक्सली युवक को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक बारसे मासा ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आत्मसमर्पण किया था, विगत कुछ दिनों से वह सुकमा जिले के अपने पैतृक गृह ग्राम सुन्नपेंटा में रह रहा था।जानकारी के मुताबिक किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य बारसे मासा पर 4 लाख रुपए की इनाम घोषित था। यह करीब 3 मुठभेड़ों में शामिल रह चुका था। इस पर कई थानों में मामले भी दर्ज थे। सरेंडर के बाद बारसे मासा किस्टाराम इलाके के अपने गांव सनमपेंटा पहुंचा हुआ था। नक्सली इसके समर्पण से नाराज थे। इसके आने की खबर पाते ही नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी नक्सल ऑप्स निखिल राखेचा बताया कि किष्टाराम थाना क्षेत्र के ग्राम सनमपेंटा में कल शाम आत्मसमर्पित नक्सली बारसे मासा की नक्सली संगठन द्वारा हत्या कर दी है।जानकारी मिलने के बाद माओवादि गांव पहुंचा. बारसे मासा को अगवा कर जंगल ले जाने के बाद माओवादियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। माओवादियों ने मृतक को गद्दार बताते हुए पुलिस के साथ काम करने का आरोप लगाया है। जिसके लिए उसे मौत की सजा देने की बात कही जा रही है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।