भिलाई गोलीकांड अमित जोंश के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, बीएसपी में अवैध कब्जे पर चलाए बुलडोजर,दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए आखिर क्या हुआ था उन दिन......
भिलाई में हाल ही में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित जोंश के खिलाफ जिला प्रशासन और बीएससी भिलाई स्टील प्लांट ने सख्त कार्यवाही की है। अमित जोश के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहे यह मामला भिलाई नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है।
गोलीकांड की घटना - जानकारी के अनुसार आरोपी अमित जोशी ने दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गया था पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी अमित जोश और उसका साथी डोंगी अभी भी फरार है अमित जोश आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ एक ही खाने में 24 से ज्यादा मामला दर्ज है।
घटना का विवरण-छत्तीसगढ़ के भिलाई में बाइक सवार 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भिलाई नगर थाने से कुछ दूर स्थित ब्लॉक चौक के पास की है जहां फायरिंग से दो लोग घायल हो गए थे पुलिस मुख्य आरोपी अमित जोश समेत दो लोगों की तलाश में जुटी हुई है। घटना बुधवार देर रात 3:00 बजे के आसपास की है। विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह और उसके दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। तीनों दोस्तों ने देर रात तक पार्टी की और फिर बाइक लेकर टाउनशिप की ओर घूमने निकल गए बाइक पर शोर मचाते हुए और गाली देते हुए जा रहे थे। जब अमित जोश और उसके तीन साथी बाइक से सामने आ गए।
विवाद और गोलीकांड- ग्लोब चौक के पास अमित जोश और उसके साथी ने रमनदीप की बाइक को रोक लिया। सुनील और आदित्य घबरा गए जब अमित जोश में उसे पर गली-गली शुरू कर दी सुनील और आदित्य ने कहा कि वह किसी को गाली नहीं दे सकते थे, बल्कि आपस में बात कर रहे थे।
इस पर अमित और उसके साथी गुस्से में आ गए और अमित ने पिस्तल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी जिससे अमित के फेफड़े के नीचे लगी और दूसरी सुनील के पेट में लगी तीन राउंड गोली चलाने के बाद रमनदीप वहां से भाग और दोनों घायलों को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत को देखकर डॉक्टर ऑन ने इलाज करने से मना कर दिया जहां से उन्हें शंकर मेडिकल कॉलेज और फिर में कहार रायपुर में भर्ती कराया गया।
पुलिस कार्रवाई -घायलों के माता-पिता रायपुर पहुंच गए हैं।और दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है मुख्य आरोपी अमित जोंश और उसका साथी डोंगी अभी भी फरार है। और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अंकुश शर्मा के खिलाफ पहले से कई अपराधी मामले दर्ज है। जबकि यशवंत नायडू यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव रह चुके हैं। इस पूरी घटना ने भिलाई नगर में खलबली मचा दी है और प्रशासन में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।