मोहला 14 जून 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्मी सोनी, ग्राम पंचायत विजयपुर विकासखंड मोहला को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का आवास की सौगात मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत मिलने पर लक्ष्मी सोनी बताती हैं कि पहले जब कच्चे मकान में रहती थी तो बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन जब से आवास बना है, जीवन आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान होने के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती थी, चैन से रात में सो भी नहीं पाते थे। अब पक्का मकान बन जाने से रात में नींद खराब नहीं होती है। बिना किसी चिंता के सुविधा युक्त मकान में परिवार के साथ चैन की नींद सोते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हम जैसे गरीबों को अपना खुद का मकान बनाने में आर्थिक समस्या एक बड़ी बाधा थी। अब यह समस्या दूर हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास का सपना पूरा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही साथ सोनी को महतारी वंदन योजना, गैस सिलेंडर का भी लाभ मिला है। इस तरह से उनका सुखमय जीवन व्यतीत हो रहा है।