BSP ठेका मजदूर यूनियन ने खोला मोर्चा: 26 हजार रुपए प्रतिमा वेतन की मांग AWA राशि समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन.....
छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीएसपी के ठेका मजदूर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं ।स्टील ठेका श्रमिक यूनियन भिलाई के बैनर तले सैकड़ो मजदूरों ने मुर्गा चौक पर बुधवार सुबह प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ठेका श्रमिकों को 26000 रुपए प्रतिमाह वेतन देने सहित कई मांगो को रखा। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन भिलाई के अध्यक्ष संजय साहू भिलाई स्टील प्लांट में सीमित संसाधन में ठेका मजदूर कार्य कर रहे हैं ।जिस तरह से वहां के परमानेंट कर्मचारियों काम कर रहे हैं इस तरह से ठेका मजदूर भी अपना योगदान श्रमदान दे रहे हैं ,इसके बाद भी बीएसपी में सरकार द्वारा निर्धारित पूरी वेतन ठेका मजदूरों को नहीं दिया जा रहा है।
सभी गेट से आने-जाने की छूट दी जाए .....
इसके साथ ही यदि ठेका मजदूर से अतिरिक्त कार्य लिया जाता है तो रात्रिकालीन भत्ता, साइकिल अलाउंस, आवास भत्ता और उनके बच्चों को बीएसपी के स्कूलों में भर्ती करने की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही ठेका कर्मचारियों को भी बीएसपी के कर्मचारियों की तरह सभी गेट से आने जाने की छूट दी जाए इसके लिए प्रबंधन से बात हुई है उन्होने जल्द ही इस पर कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
यह प्रमुख मांगे रखी गई है....
1. ठेका श्रमिकों को न्यूनतम 26हजार रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाए ।
2. ठेका श्रमिकों को सरकार द्वारा निर्धारित पूर्ण वास्तविक वेतन दिया जाए।
3. सेल द्वारा निर्धारित एडब्ल्यूए राशि 3700 प्रतिमाह श्रमिकों को दिया जाए।
4. ठेका श्रमिकों को भी आवाज भत्ता और साइकिल अलाउंस के साथ रात्रि कालीन भत्ता दिया जाए।
5. ठेका श्रमिकों के बच्चों को भी BSP स्कूल में प्रवेश व फीस से छूट की सुविधा मिले।
6. ठेका श्रमिक को भी बीएसपी कर्मचारियों की तरह हर गेट से प्लांट के अंदर प्रवेश की सुविधा दी जाए।