जांजगीर चांपा: मूंगा की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी. इसकी सब्जी को आलू के साथ या दाल में भी बनाया जाता हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. लेकिन क्या अपने मूंगा बड़ी की सब्जी खाई है. मूंगा बड़ी टेस्टी लगने के साथ ही बहुत ही लाभदायक भी है. आपको बता दें कि जांजगीर चांपा जिले के बहेराडीह गांव के बिहान की गंगे मईय्या स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मूंगा की बड़ी बना रहे हैं. इसके बड़ी के काफी फायजे हैं और इसका स्वाद भी लाजवाब है. इसी के कारण यह बाजार में 500 रुपए किलो बिकती है.समूह की पुष्पा यादव ने बताया कि बिहान की महिला समूहों द्वारा मूंगा की बड़ी बनाई जा रही हैं. इसकी बनाने की विधि को बताया कि सबसे पहले पेड़ से मूंगा को तोड़ते हैं. उसके बाद मूंगा को धोया जाता है उसके बाद मूंगा को बीच में काट फिर बीच वाले भाग को करोकर (घिसकर) निकला जाता है. बाद में बड़ी बनाने के लिए उड़द दाल को पानी में एक रात भिगोकर रखा जाता हैं.उसके बाद दाल को पीसकर अच्छे से उसको मिलाया जाता हैं. इसमें घिसे हुए मूंगा को अच्छे से मिलाया जाता हैं. उसके बाद इस मूंगा से मिक्स हुए उड़द दाल को पर्रा में कपड़े के ऊपर छोटा छोटा लाई बड़ी जैसे बनाया जाता हैं और फिर धूप में सुखाया जाता हैं. सूख जाने के बाद इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं.मूंगाबड़ी के फायदे बताते हुए पुष्पा कहती हैं कि इस बड़ी को कोई भी व्यक्ति खा सकता है. ये मूंगा बड़ी सभी लोगों के लिए फायदेमंद है लेकिन उन महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं. इससे उन्हें बहुत लाभ मिलता है. इस मूंगा बड़ी की कीमत बाजार में 400 से 500 रुपए तक है.