सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद आज अपना सार्टिफिकेट लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे. उन्होंने आरओ से अपनी जीत का प्रमाण पत्र लिया. इसके बाद अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे. शाम को चार बजे वो इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाएंगे. अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट बीजेपी के सुब्रत पाठक को हराकर जीती है. कन्नौज लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में अखिलेश यादव को कुल 642292 वोट मिले हैं. जबकि सुब्रत पाठक को 471370 वोट मिले. अखिलेश यादव ने 170922 वोट से जीत हासिल की है.