रायपुर राजधानी में IPL के तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में 7 से 16 जून तक मैच खेले जाएंगे. मैच के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना शामिल होंगे. कार्यक्रम में फेमस सिंगर बी प्राक भी शामिल हो सकते हैं.CCPLमें रायपुर राइनोस बिलासपुर बुल्स सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसंस, रायगढ़ लायंस और राजनांदगाँव पैंथर्स के बीच मुक़ाबला होगा. सीएससीएस के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि 7 जून को सुबह 8 बजे से मैच शुरू होगा. बीसीसीआई और आईपीएल के तरह ही मैच होगा