बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कांसबहाल-राजगंगपुर सेक्शन में NHS लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा. इसके चलते 4 और 5 जून को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 7 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची जारी की है. अगर आप भी रेल से यात्रा का प्लान बना रहे है तो एक बार लिस्ट जरूर चेक करें.
| संख्या | दिनांक | रद्द होने वाली गाड़ी | मार्ग |
|---|---|---|---|
| 1 | 05 जून 2024 | 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस | टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर |
| 2 | 05 जून 2024 | 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस | टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर |
| संख्या | दिनांक | देरी से रवाना होने वाली गाड़ी | देरी |
|---|---|---|---|
| 1 | 04 जून 2024 | 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस | 07 घंटे |
| 2 | 04 जून 2024 | 18478 एक्सप्रेस | 03 घंटे 45 मिनट |
| 3 | 04 जून 2024 | 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस | 04 घंटे |
| 4 | 05 जून 2024 | 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस | 07 घंटे |
| संख्या | दिनांक | गाड़ी | Destination से पहले शुरू/खत्म होने वाली गाड़ी |
|---|---|---|---|
| 01 | 04 जून 2024 | 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस | राउरकेला स्टेशन (समाप्त) |
| 02 | 05 जून 2024 | 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस | राउरकेला स्टेशन (प्रारम्भ) |