स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए धमधा नगर पंचायत को 3 स्टार रेटिंग पुरस्कार

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग छ.ग. मार्केटिंग हेड निशा बिस्वास

दुर्ग / 22 नवम्बर। दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत ने पुरे देश में अपना परचम लहराया है विज्ञान भवन,नई दिल्ली में आयोजन स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2021,  3  स्टार रेटिंग,सफाई मित्र और सुरक्षा चैलेंज का अवार्ड धमधा नगर पंचायत  को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति बेहतर प्रदर्शन करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए पुरस्कार ग्रहण किया गया।अमृत महोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी,आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी,छ.ग मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल,राज्य मंत्री कौशल किशोर,नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया भी शामिल रहे।धमधा नगर पंचायत ने  स्वच्छता में लम्बी छलांग देश मे पाया आज सफाई मित्र और स्वच्छता टीम की शहर को स्वच्छता के प्रति बेहतर प्रदर्शन से ये संभव हो पाया है।

इसमें मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर आदि का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए नागरिकों के फीडबैक को भी इसमें शामिल किया गया। 

नई दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण के लिए धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता उपस्थित रही |

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा यह आवार्ड का पूरा श्रेय धमधा नगर पंचायत के बड़े से लेकर  छोटे अधिकारी , कर्मचारी एवं सफाई मित्र व जनप्रतिनिधियों और धमधा अंतर्गत पुरे गाँव के सरपंचो ,सचिवों सहित क्षेत्रीय  विधायक  एवं केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे को जाता है जिन्होंने नगर की स्वच्छता को अपनी  जिम्मेदारी समझकर सहयोग किया एवं समय समय पर  जनता को समर्पित योगदान दिया।

इन 12 शर्तों पर मिला यह स्थान

  • शहर के सभी घरों व दुकानों से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन।
  • शहर के 80 फीसदी घरों का कूड़ा गीला-सूखा अलग अलग।
  • शहर में 100 फीसदी रिहायशी, कमर्शियल और सार्वजनिक स्थलों की रोजाना सफाई।
  • सभी रिहायशी और कमर्शियल क्षेत्र में 50-100 मीटर की दूरी पर डस्ट बिन।
  • वेस्ट स्टोरेज बिन शहर के अलग अलग जगह पर और कूड़ा सारा ट्रांसपोर्ट से सीधा इन वेस्ट स्टोरेज में।
  • मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर पूरी तरह काम करने चाहिए।
  • यूजर चार्जेज तय होने चाहिए। कूड़ा उठाने के रेट रिहायशी, कमर्शियल, इंडस्ट्री के तय हों। सही कलेक्शन हो। स्टॉर्म वाटर, ड्रेन वाटर का 100 फीसदी इंतजाम। पेनेल्टी, स्पॉट फाइन सही से लागू हो। सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन हो।
  • साइंटिफिक वेस्ट प्रोसेसिंग में 75 फीसदी वेस्ट प्रोसेस होना चाहिए। साइंटिफिक लैंड फिलिंग में कूड़े को ट्रांसपोर्ट से शहर के अंदर या बाहर ले जाने का काम सही होना चाहिए। रिसाइकलिंग प्लांट होना चाहिए।
  • नागरिक शिकायत निवारण सिस्टम- स्वच्छता एप या अन्य प्लेटफार्म पर आई शिकायतों का हल।
  • पानी की निकासी का 100 फीसदी प्रबंध।
  • कमर्शियल कूड़े का निस्तांतरण।
  • डंप साइट रेमीडेशन- कूड़े के उपचार के उचित प्लान स्वच्छता सर्वेक्षण