भिलाई नाबालिक बेटी की अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जबकि मायके वाले ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप महिला के निजी अंगों में चोट के निशान हत्या या आत्महत्या पीएम रिपोर्ट से होगी मामले का खुलासा.....
भिलाई में एक 36 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या की घटना के बाद महिला के घर वालों ने भिलाई नगर पुलिस स्टेशन पर बवाल करना शुरू कर दिया मीडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक एक नाबालिक लड़के ने कथित तौर पर उसकी 13 साल की लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया जिसके बाद महिला ने शर्म के मारे फांसी लगा ली। मृतक के माता-पिता के अनुसार उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे। भिलाई नगर सी.एस.पी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया की मौत से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था, और उसके नीचे अंगों पर चोट के निशान थे इसीलिए आशंका है कि, हत्या के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया हो क्योंकि जिस कमरे में उसने फांसी लगाई उसका दरवाजा खुला था पुलिस इस पर विचार कर रही है पीएम रिपोर्ट के बाद मामले की सही स्थिति पर पता चल पाएगा बता दे की पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार रात एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद शव को रस्सी से नीचे उतार गया इसके बाद पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया, इस घटना के तुरंत बाद महिला और पीड़िता के परिजन भिलाई नगर थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया वहीं पुलिस का कहना है कि उनको अश्लील वीडियो प्रसारित करने की शिकायत मिली है पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू करने के बाद नाबालिक ने वीडियो को हटा दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है उसका मोबाइल फोन जप्त कर लिया गया है और वीडियो को पुन प्राप्त करने के लिए साइबर टीम को सौंप दिया गया है यदि वीडियो में ठोस साक्ष मिले तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी चुकी आरोपी अभी नाबालिक है इसलिए उसे बिना सबूत के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता ।