भट्ट समाज के पदाधिकारी ने अध्यक्ष गीता घासी साहू से की सौजन्य मुलाक़ात

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगॉव। छत्तीसगढ़ प्रदेश भट्ट समाज जिला दुर्ग मे सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने राजनांदगाँव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू से सौजन्य मुलाक़ात किया और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत सम्मान किया। सामाजिक पदाधिकारियो ने अपनी बात अध्यक्ष के समक्ष  रखी और  सामाजिक गतिविधियो को अवगत कराया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश भट्ट  समाज संगठन मंत्री  श्रवण भट्ट, महेंद्र भट्ट अध्यक्ष , लखन भट्ट उपाध्यक्ष ,  राजू भट्ट सचिव , अजय,तारेंद्र भट्ट,लक्की भट्ट, नारायण भट्ट,महिला प्रकोष्ठ से  लक्ष्मी महेंद्र भट्ट, सरोज भट्ट, गरिमा भट्ट,  कलाभट्ट सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश भट्ट समाज जिला दुर्ग के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।