भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण एवं स्वालंबन की दिशा मे कार्य कर रही : गीता घासी साहू

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में दो चरण के मतदान हो चुके हैं इसी कड़ी में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने हैं।जिसमें दुर्ग, रायपुर,बिलासपुर, जांजगीर चापा,रायगढ़, कोरबा और सरगुजा शामिल है। राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में जनता के बीच सक्रियता से चुनाव प्रचार करते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने जनसंपर्क किया और अब दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भी वह जनता तक पहुंच रही है और खासकर महिलाओं से संवाद कर रही है


राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने दुर्ग लोकसभा ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रिसाली मंडल के ग्राम स्टेशन मरोदा वार्ड 17, बी आर पी कालोनी, मौहारी व रिसाली भिलाई महिला  मोर्चा द्वारा आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल हुई। जिसमें हजारों की संख्या में लाभार्थी बहने उपस्थित रही।

 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के विकास कार्यों तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे कार्यों की जानकारी देकर बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था से लेकर हर क्षेत्र में सभी समाज व वर्ग की महिलाएं अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है तो वही नेतृत्व भी कर रही है महिला शक्ति समाज के सभी क्षेत्र में मौजूद है और देश के विकास के लिए अहम हैं. अगर हम कानून, शिक्षा, विज्ञान और पुलिस में भी नारी शक्ति को देखें तो हमारी बेटियां और माताएं भारत में अहम योगदान दे रही है। आज 10 वर्ष पूर्व एक समय ऐसा था जब महिलाएं चूल्हे के धुएं से अस्वस्थ हो रही थी लेकिन अब उज्ज्वला योजना से उन्हें धुए से मुक्ति मिली है, स्वक्छ भारत मिशन के तहत महिलाओ को इज्जत मिला, आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता से सम्मान मिला और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान से बेटियों को उज्जवल भविष्य की राह मिली यह तभी संभव हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा एक सशक्त और निर्णय लेने वाला नेतृत्व भारत को मिला। 2047 तक विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प में महिलाएं की भूमिका को अग्रणी रूप से देखा  जा रहा है और उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। अध्यक्ष गीता घासी साहू ने आगे कहा कि आज हमारे छत्तीसगढ़ मे भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महिला सशक्तिकरण एवं स्वालंबन की दिशा में कार्य कर रही है. महतारी वंदन योजना से आज प्रदेश की लाखो माताओ बहनों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है, उनके चेहरे पर खुशी दिख रही है. एक आत्मविश्वास देखकर मैं अस्वस्थ हूं कि महिलाओं का सहयोग और प्रधानमंत्री की गारंटी के प्रति विश्वास से हम लोग लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में विजय होंगे।