खोराटोला मे 110 वर्षीय कमला बाई ने मतदान किया

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

विधानसभा खुज्जी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गर्रापार के आश्रित ग्राम खोरा टोला बूथ क्रमांक 101 में  श्रीमती कमला बाई पति स्वर्गीय सांवत राम साहू उम्र 110 वर्ष की महिला ने उत्साहपूर्वक मतदान किया । ग्रामीण अंचलों में आज भी ऐसे  महिला एवं पुरुष है जो सात्विक भोजन कर आज भी आनन्द पुर्वक जीवन यापन कर रहे हैं।