उत्तर प्रदेश में जानिए अब तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान,8 सीटों में वोटिंग जारी...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और गौतमबुद्धनगर सीट पर वोटिंग हो रही है. यहां शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. उत्तर प्रदेश की इन आठों सीटों में सुबह 11 बजे तक 24.31% फिसदी वोटिंग हुई है.

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 8 सीटों पर मतदान चल रहा है. यूपी में सुबह 11 बजे तक यानी 4 घंटे में 24.31 प्रतिशत मतदान हो चुका है. सर्वाधिक मतदान अमरोहा और सबसे कम बागपत में हुआ है. अमरोहा में सुबह 11 बजे तक 28.45 प्रतिशत, मेरठ में 25.67, बागपत में 22.74, गाजियाबाद में 23.19 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 23.43, बुलंदशहर में 23.43, अलीगढ़ में 24.42 और मथुरा में 23.07 प्रतिशत मतदान हुआ है.

 दूसरे चरण की इन आठ सीटों में कांग्रेस ने चार पर अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान में है, जबकि शेष चार सीटों पर सपा ताल ठोंक रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं. दूसरे चरण में कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.