विक्की कौशल-कटरीना वेडिंग आउटफिट्स की ट्रायल में जुटीं कटरीना कैफ, संगीत सेरेमनी में सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी और करण जौहर करेंगे परफॉर्म!

त्वरित खबरे

विक्की कौशल और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी के चलते सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 7-12 दिसंबर के बीच राजस्थान में शादी कर रहे हैं हालांकि दोनों ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि शादी की तैयारी जोर-शोर से जारी है।

ताजा अपडेट के मुताबिक, कटरीना ने शादी के जोड़े से लेकर विभिन्न फंक्शन में पहने जाने वाले आउटफिट्स की ट्रायल भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, कैट आउटफिट्स की फिटिंग और ट्रायल अपने दोस्त के घर पर कर रही हैं। वो मीडिया की नजरों से बचने के लिए ऐसा कर रही हैं ताकि उनके घर के बाहर मीडिया का कोई जमावड़ा ना लगे। कटरीना जानती हैं कि वेडिंग से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी मीडिया में सामने आती जा रही है इसलिए उन्होंने अपनी ब्राइडल टीम को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है। हर छोटी जानकारी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जहां पर शादी से जुड़ी बातें और आउटफिट इमेजेस भी शेयर की जा रही हैं।

कियारा-सिद्धार्थ करेंगे परफॉर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले होने वाले संगीत के फंक्शन में कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा परफॉर्म करेंगे। उनके अलावा करण जौहर भी एक स्पेशल डांस परफॉरमेंस देंगे। विक्की के भाई सनी कौशल और कटरीना की बहन इसाबेल के अलावा वरुण धवन-नताशा दलाल, कबीर खान-मिनी माथुर,अली अब्बास जफर भी संगीत में थिरकते नजर आएंगे

राजस्थान में होगी शादी

ख़बरों के अनुसार विक्की और कटरीना सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा की सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी रचाएंगे। सारे फंक्शन 7 से 12 दिसंबर के बीच होगा। इसके लिए होटल की बुकिंग हो चुकी है। बस, इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। होटल ने भी इस VIP शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कई बड़ी हस्तियां आएंगी

शादी समारोह छोटा ही होगा। बावजूद इसके कई बड़े सितारों के फंक्शन में आने की पूरी संभावना है। यह भी जानकारी मिली है कि शादी का मुख्य कार्यक्रम जनाना महल में होगा। शादी समारोह में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी निजी गार्ड संभालेंगे।