प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जताया विरोध, CM मोहन को लिखा पत्र , स्पोर्ट्स फीस के नाम पर वसूली :

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग की मनमानी कम नहीं हो रही है, ऐसे में अब स्कूल शिक्षा विभाग खेल शुल्क के नाम पर वसूली कर रहा है। विभाग ने स्पोर्ट्स फीस दोगुना कर दिया है। इसके विरोध में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र भी लिखा है।


संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह का कहना है कि एक तरफ स्कूल शिक्षा विभाग का नियम है कि 10 फीसदी से ज्यादा फीस वृद्धि नहीं कर सकते हैं। लेकिन विभाग ने क्रीड़ा शुल्क दोगुना कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस विद्यालय के विद्यार्थी स्पोर्ट्स में भाग नहीं लेते हैं उनसे शुल्क लेना भी उचित नहीं है। जिन स्कूलों के विद्यार्थी खेल में भाग ले रहे हैं सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों से भारत फीस ली जाए। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बढ़ाई गई स्पोर्ट्स फीस की वजह से अभिभावकों पर आर्थिक रूप से ज्यादा भार पड़ रहा है। ऐसे में शुल्क को पूर्व की भांति करने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि नौवीं और दसवीं के प्रति विद्यार्थी से 120 और 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से 100 से 200 रुपए स्पोर्ट्स फीस ली जा रही हैं।