भाट समाज का आवश्यक बैठक संपन्न

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 राजनांदगांव।भाट समाज का आवश्यक बैठक  एवं होली मिलन समारोह का आयोजन ग्राम कोदवा जिला बलौदा बाजार में संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह में सामाजिक बन्धुओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की एवं चैत्र नवरात्रि की अग्रिम बधाई प्रेषित किया एवं भाट समाज की उन्नति एवं सामाजिक मजबूती के लिए भाट समाज संगठित होकर एक दूसरे को सहयोग के लिए तत्पर होकर कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है एवं अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन मंत्री व जिला शहर भाट समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार भाट , छविराम अध्यक्ष,रामखिलावन भाट कोषाध्यक्ष,जीवराखन भट्ट,सचिव सोनू भाट सहित सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।