हेमा देशमुख ने माताओं बहनों को भूपेश बघेल के पक्ष में वोट देने की अपील माताओं-बहनों को कांग्रेस की गारंटी नारी न्याय योजना से अवगत कराया

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र वार्ड  क्रमांक 06 गवर्नमेंट प्रेस वार्ड एवम महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नं 10 (शंकरपुर) में महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने माताओं–बहनों को कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी से अवगत कराया साथ ही सभी को इस योजना की जानकारी दिया की केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर गरीब महिलाओं को साल का एक लाख रुपया महीने का 8333/– रुपए कांग्रेस की सरकार देगी, साथ ही नारी न्याय गारंटी में सावित्री बाई फुले छात्रावास योजना के तहत दो गुना कामकाजी महिला हॉस्टल हर जिले में एक छात्रावास, आधी आबादी पूरा हक के तहत केंद्र की नई सरकारी भारतीय में 50 % महिलाओं को आरक्षण मिलेगा इसके अलावा शक्ति का सम्मान के तहत आशा/आंगनबाड़ी/ MDM वर्कर्स के वेतन में केंद्र का योगदान दुगना होगा कांग्रेस की गारंटी से होंगी सशक्त महिलाएं, मिलेगा समुचित आर्थिक और सामाजिक न्याय। हेमा देशमुख ने सभी महिलाओं से राजनांदगांव लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल जी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है, और और कहा कि कांग्रेस पार्टीजो कहती है वह करके दिखाती है कांग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है महंगाई कम करना है बेरोजगारी खत्म करनी है पेट्रोल डीजल के भाव कम करना है तो संसद में आवाज उठाने के लिए आपको यहां से एक दमदार नेता लोकसभा से दिल्ली की ओर भेजना है तो माननीय भूपेश बघेल जी को यहां से जीत कर दिल्ली की सदन तक भेजें अतः आप सबसे निवेदन अधिक से अधिक संख्या में निकलकर कांग्रेस को वोट करे आज इस कार्यक्रम में पार्षद अरविंद वर्मा पार्षद पूर्णिमा नागदेवे उपस्थित थे।