आईडीएएस प्रवीण रंजन व्यय प्रेक्षक नियुक्त

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 29 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव हेतु भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी (आईडीएएस) प्रवीण रंजन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन नवीन विश्राम गृह में रूके हुए हैं। अपनी बात रखने एवं किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रत्याशी, आम जनता उनसे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में मिल सकते हैं। उनका मोबाईल नंबर 76470-42593 है। उनके लाईजनिंग ऑफिसर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चंद्राकर है।