आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर के साथ का राजनांदगांव विधानसभा एवं नगर निगम वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर बैठक लिया
राजनांदगांव के विधानसभा एवं नगर निगम वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों ग्राम भर्रेगांव, जंगलेसर, एवं वार्ड लखोली में पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर के साथ लोकसभा प्रभारि रूप में सम्माननीय जनता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पूर्व छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी श्री भूपेश बघेल जी के पक्ष में वोट डालने की अपील किया साथ ही हेमा देशमुख ने कहा कि हमारी पूर्व सरकार छत्तीसगढ़ में किसानों को समर्थन मूल्य 2500रू दिया और वही छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल एवं कॉलेज खुला, बेरोजगारों को बेरोज़गारी भत्ता 2500रू दिया, बिजली बिल हाफ किया, राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 7000रू राशि दी गई, छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान के लिये छत्तीसगढ़ की परम्परा, रिती रिवाज,खान पान, खेल कुद को बढ़ावा दे रही है। हमारे प्रदेश की परम्परा विलुप्त प्राय हो गयी थी जिसे जन जन तक पहुचाने, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ के हरेली, तीजा पोला, छेरछेरा, पुन्नी जैसे त्योहार को जोर शोर से मनाने के अलावा छत्तीसगढी खेल कुद बाटी, भौरा, पिट्ठूल, खो, कब्बडी, गेडी आदि से लोगों को जोडने छत्तीगढ़िया आलोपिंक की शुरूवात की। छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुर्मी, चिला, फरा को गढ़कलेवा के माध्यम से प्रदेश के अलावा देश मे भी पहचान दिलाये। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बघेल जी प्रदेश के हर व्यक्ति की चिन्ता कर उन्हंे शासन की योजना का लाभ दे रहे थे। साथ ही कांग्रेस की पांच न्याय गारंटी महालक्ष्मी नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, युवा न्याय, हिस्सेदारी न्याय योजना एवं महालक्ष्मी न्याय योजना के अंतर्गत हर गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी और नोकरी में केंद्र सरकार में नई भर्तियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा एवं आगनबाड़ी मितानिन एवं मध्यान भोजन बनाने वाली दीदियों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा की है यह सब योजनाओं के बारे में बताकर राजनांदगांव लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के समर्थन में वोट देने की अपील किया।