न्योता भोजन में परोसा गया - बूंदी का लड्डू

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बुचीभरदा स्कूल में आयोजित हुआ "न्योता भोजन"

राजनांदगाँव। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन ग्राम - बुचीभरदा के वरिष्ठ नागरिक मिलन सिंह साहू के द्वारा किया गया उन्होंने मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त अन्य व्यंजन परोसा और खुद बच्चों के साथ भोजन किया।  प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्कूलों में खास मौके पर दानदाता पौष्टिक आहार का दान कर सकते हैं ताकि बच्चों को और ज्यादा आहार-पोषण मिल सके। राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी संकुल केन्द्र के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बुचीभरदा के बच्चों को दैनिक रूप से परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन  में दाल, भात एवं सब्जी के अतिरिक्त "बूंदी का लड्डू"  परोसा गया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ छलक रही थी। यह देख  उपस्थित पालकों ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता को जोर देने और पोषक तत्वों की मात्रा में वृद्धि करने की यह व्यवस्था सराहनीय है।इस अवसर पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक  राकेश सोनी, प्रधान पाठक पुर्व माध्यमिक शाला चांताराम साहू, दानदाता मिलन सिंह साहू,  एस एम सी अध्यक्ष द्वय  अनुरुद्ध कौशिक, चुनूराम साहू,उपाध्यक्ष उत्तम कुमार कलिहारी, नागरिकगण जितेन्द्र कुमार साहू , शिक्षकगण  विनोद चंद्राकर, रितुराज चतुर्वेदी, मैडम लेमत भूआर्य के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रसोइया के साथ ही साथ स्कूली छात्र- छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित थे।