रजिस्ट्रार से की शिकायत यूनिवर्सिटी रिजल्ट से रविशंकर र्के छात्र असंतुष्ट कहा – उत्तरपुस्तिकाओं की निम्न स्तर की हुई चेकिंग, मेधावी छात्र भी हो गए हैं फेल

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

रायपुर छत्तीसगढ़ के पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी का रिजल्ट 19 मार्च 2024 को जारी किया गया, जिसके बाद छात्रों के आवेदनों और ज्ञापनों का कतार लगना शुरू हो चुका है. दरअसल 19 मार्च को पीआरएसयू ने अलग-अलग कक्षाओं के सेमेस्टर रिजल्ट जारी किया था, जिसमें एलएलबी सेम-5 में 55% छात्र उत्तीर्ण हुए. उत्तर पुस्तिका की चेकिंग और अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पहुंचकर रजिस्ट्रार शैलेंद्र कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपा.

सौ. कुसुमताई दबके लॉ कॉलेज के एलएलबी सेम- 3 और सेम-5 के छात्रों ने बताया, इस बार सेंट्रल वैल्यूएशन में उत्तरपुस्तिकाओं की निम्न स्तर की चेकिंग की गई है, जिसमें मेधावी छात्र को भी अनुत्तीर्ण कर दिया गया. साथ ही
रिजल्ट जारी किए जाने के बाद रिवेल्यूएशन के फॉर्म के साथ अगले सेमेस्टर के एग्जाम फॉर्म भी भरने शुरू कर दिए गए हैं.