निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ गठित

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 13 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 85 में निर्धारित किया गया है। अपर कलेक्टर  इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर को प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दिलीप कुमार सिंह एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी कैलाश कुमार खुटियारे को सहायक नोडल अधिकारी तथा सहायक कोषालय अधिकारी कृतलाल साहू, कार्यालय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी के सहायक ग्रेड-2 सुशांत बेलेकर व कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड-3 जिनेन्द्र मारकण्डे, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर संदीप कुमार श्रीरंगे, चेनमेन उत्तरा कुमार कुंजाम, चेनमेन  गिरिजा चंद्रवंशी को सहायक का दायित्वा सौंपा गया है।