राजनंदगांव 12 मार्च। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज सोमवार प्रातः 10ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जनदर्शन में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुये।
आयुक्त गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश संजय अग्रवाल के निर्र्देश पर इस सोमवार भी नगर निगम के सभागृह में प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जनदर्शन लगाया गया। जनदर्शन में 7 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें जल विभाग के 1, लोककर्म के 1, प्रधानमंत्री आवास के 1, लेखा शाखा के 1,विधि विभाग के 1 एवं अतिक्रमण संबंधी 2 इस प्रकार कुल 07 प्रकरण प्राप्त हुये जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।
आयुक्त गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या का निराकरण करने जनदर्शन लगाया जा रहा है। जनदर्शन में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्हांेने बताया कि आज के जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं संबंधित 07 आवेदन प्राप्त हुये जिनका अतिशीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिससे आवेदकों की समस्या का उचित समाधान होकर उसका लाभ मिल सकें। जनदर्शन में उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, राजस्व अधिकारी दीपक अग्रवाल,प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम व पिंकी खाती, सहायक लेखा अधिकारी राकेश नंदे एवं प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।