तुलसीपुर क्षेत्र में नालियों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश बकाया करो का भुगतान करने करदाताओं से किये अपील
राजनांदगांव 12 मार्च। निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता प्रतिदिन प्रातः साफ सफाई एवं निर्माण कार्यो का वार्डो मे निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने तथा सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुुधार के लिये निर्देशित कर रहे है। निरीक्षण की कडी में उनके द्वारा आज वार्ड नं. 16 लेबर कालोनी एवं वार्ड नं. 17 तुलसीपुर क्षेत्र में सफाई एवं निर्माण का जायजा लेकर करदाताओं से अपने बकाया राजस्व करों का भुगतान करने अपील किये।
आयुक्त गुप्ता लेबर कालोनी तथा तुलसीपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिये, उन्हांेने हाजरी रजिस्टर की जॉच कर अनुपस्थित कर्मचारी के संबंध में जानकारी ली तथा तुलसीपुर क्षेत्र में लचर सफाई व्यवस्था व बिना निष्ठा हाजरी पर नराजगी जताते हुये वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा से कहा कि संबंधित सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी करे, सफाई में सुधार लाने निर्देशित करे अपालन पर कार्यवाही करे। उन्होनें कहा कि प्रतिदिन सफाई की मानिटरिंग करे, इस संबंध में सफाई दरोगा वार्ड प्रभारियों को सख्त निर्देश दे। उन्हांेने मानव मंदिर कारखाना का निरीक्षण कर संचालक को साफ सफाई रखने, नाली में गंदगी न बहाने निर्देशित किये। उन्हांेने कहा कि कारखाना से निकलने वाले अपशिष्ट का उचित निपटान करे, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी का सामना न करना पड़े।
आयुक्त गुप्ता लेबर कालोनी तुलसीपुर क्षेत्र से संपत्तिकर तथा अन्य करों की वसूली के संबंध में प्रभारी से जानकारी लेकर लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिये तथा अपने बकाया करों का भुगतान करने करदाताओं से अपील किये। निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान लेबर कालोनी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देशित करते हुये उद्यान निर्माण के संबंध में कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके से जानकारी लिये। रामटेके ने जानकारी दी कि उद्यान में चबूतरा, रैलिंग, पाथवे, का निर्माण कर सौदर्यीकरण किया जाना है, जिसका कार्य चल रहा है। आयुक्त ने कार्य में गति लाकर समय सीमा में उद्यान निर्माण पूर्ण करने कहा जिससे क्षेत्रवासियांे को इसका लाभ मिल सके, साथ ही डामर पेचवर्क कार्य जल्द प्रांरभ करे तथा अन्य निर्माण कार्य में भी गति लाने कहा।
आयुक्त गुप्ता ने बस स्टैण्ड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने तथा तुलसीपुर क्षेत्र के डॉ. बंधे गली में नाली के उपर किये गये अतिक्रमण हटाने के निर्देश सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को दिये, जिसपर कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण तोडू दस्ता दोपहर को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किये। निरीक्षण के दौरान पार्षद टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा व चंद्रकला देवांगन, उप अभियंता दीपक महला व अनुप पाण्डे, जिला समन्वयक एसबीएम देवेश साहू व कीर्तन साहू, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी व प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी तथा राजस्व का अमला उपस्थित थे।