राजनंदगांव नगर पालिका निगम राजनांदगांव के राजीव नगर वार्ड 42 के पार्षद ऋषि शास्त्री ने इस पंचवर्षीय के अंतिम बजट में सत्र में सबसे लंबा डेढ़ घंटे का भाषण दिया

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनंदगांव नगर पालिका निगम राजनांदगांव के राजीव नगर वार्ड 42 के पार्षद ऋषि शास्त्री ने इस पंचवर्षीय के अंतिम बजट में सत्र में सबसे लंबा डेढ़ घंटे का भाषण दिया जिसे सुन सभी ने की सराहना सभापति के समक्ष सम्बोधन में सदन से नगरवासियो एवं वार्डवासी का निगम के पंचवर्षीय अंतिम बजट में स्थान देने आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात रखना प्रारंभ की सब से पहले महापौर के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह अंतिम बजट नगर विकास में मिल का पत्थर साबित होगा साथ ही पूर्व सरकार के कार्यकाल की महत्वकांक्षी योजनाओं को गिनाते हुए लगभग 40 दफे भूपेश बघेल का नाम लिया।

            पंचवर्षीय कार्यकाल में जीतने भी आरोप प्रतारोप पक्ष विपक्ष ने लागये ऐसे ज्वलंत मुद्दों को अपने भाषण में रखते हुए कहा कि चाहे वह बूढ़ा सागर सौंदर्य करण का मामला हो चाहे अमृत मिशन का मामला हो चाहे राजस्व सूली का मामला हो जितने भी मामले हैं उन्हें जल्द ही सामान्य सभा में ला कर चर्चा उपरांत सदन में उन विषयों पर सर्व सहमति से नियमानुसार कार्यवाही पारित होना चाहिए।

          बजट भाषण दौरान विधायक प्रतिनिधि स्वर्गीय श्री लीला राम भोजवानी का भी स्मरण कर उनकी बातों को सदन में  याद कर उन्हें। श्रद्धांजलि अर्पित की शास्त्री ने कहा कि भोजवानी जी सदन में हमेसा नगर विकास और सभी की समानता की बातें कहा करते थे जो हम सबके लिए इस स्मरणीय है।

    श्रमिक बस्ती के पार्षद ऋषि शास्त्री ने अपने वार्ड विकास के सुझाव बजट बैठक में रखते हुए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद किया साथ ही युवा-महिला को रोजगार के संसाधनों से जोड़ने,कई योजनाओं को लागू करने और कई जनसहयोगी योजना की राशि बढ़ाने,सड़क नाली निर्माण,लाइट,गौरव पथ डामरीकरण,सड़क चौड़ीकरण वार्ड के मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हुई सुविधाओं का लाभ जन जन को पहुंचाने के लिए बजट में जोड़कर प्रस्ताव शासन को भेजने का सुझाव दिया।

        इस दौरान पूर्व सरकार की योजनाओं की संचालित रखने वर्तमान सरकार के अनुरोध किया,पूर्व सरकार द्वारा निर्माण कार्य की दी गई स्वीकृतियो की राशि वर्तमान सरकार द्वारा पैसे वापस लेजाना अहीत बताया।