नवीन राशन कार्ड वितरण के लिये 29 फरवरी तक वार्डो में शिविर

त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

राजनांदगांव 26 फरवरी। शासन आदेशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य में प्रचलित राशन कार्डो के नवीनीकरण के संबंध में जिलाधीश  संजय अग्रवाल के निर्देश पर नवीन राशन कार्ड वितरण वार्डो में किये जाने निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है।

आयुक्त  गुप्ता ने बताया कि शासन आदेशानुसार जिलाधीश महोदय के निर्देश पर नवीन राशन कार्ड  का वितरण प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक 29 फरवरी तक किया जाना है, जिसके लिये वार्डो मेें शिविर लगाया जा रहा है, राशन कार्ड वितरण करने अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त शिविर में लगे अधिकारी कर्मचारी पुराने राशन कार्ड समर्पित कराकर नवीन राशन कार्ड का वितरण करेगे।