मल्लिका शेरावत को रॉल्स रॉयस कंपनी नहीं बेचना चाहती थी कार, एक्ट्रेस बोलीं-ये सच नहीं है,सोचिए, कोई कार कंपनी भला ऐसा क्यों करेगी?

तवरित खबरे

मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में उन ख़बरों को गलत बताया है जिनमें कभी कहा गया था कि रॉल्स रॉयस ने उन्हें कार देने से मना कर दिया था। दरअसल, मल्लिका मंदिरा बेदी के चैट शो 'ऑन द लव लाफ लिव' शो पर पहुंची थीं जहां मंदिरा ने उन्हें इस अफवाह के बारे में बताया जिस पर मल्लिका ने रिएक्शन देते हुए कहा, क्या!!! ये केवल एक अफवाह है। मैं नहीं जानती कि ये क्या अफवाह थी।

मल्लिका ने कुछ मीडिया जर्नलिस्ट को भी क्रिटिसाइज किया और कहा, 'हे भगवान, एक जर्नलिस्ट था जो कि पटना में रहता है और वो हमेशा मेरे बारे में अनाप-शनाप बातें लिखता रहता है जो कि सच नहीं हैं। क्या आप इमेजिन कर सकती हैं? बेहद बकवास, कोई कार कंपनी भला क्यों आपको क्यों कार देने से मना करेगी।'

काफी साल पहले ये खबरें सामने आई थीं कि 'रॉल्स रॉयस' कंपनी ने मल्लिका को कर देने से मना कर दिया। मल्लिका जब ये कार खरीदने पहुंचीं तो 'रॉल्स रॉयस' वालों ने उनसे कहा कि उनकी कार में बैठने लायक 'रॉयल शख्सियत' नहीं है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 'रॉल्स रॉयस' का मालिक बनने के लिए कंपनी व्यक्ति के सोशल स्टेटस, बैकग्राउंड और प्रोफाइल पर भी खास ध्यान देती है और शायद उनकी नजर में मल्लिका शेरावत का वो स्टेटस नहीं है इसलिए वो ये कार नहीं खरीद सकती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद तब भी मल्लिका ने ट्वीट किया था कि "यह सच नहीं है, कृपया इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।"

'मर्डर' से मिली थी पहचान

44 साल की मल्लिका 2018 में वेबसीरीज 'द स्टोरी' में नजर आई थीं। उन्होंने डायरेक्टर गोविंद मेनन की फिल्म 'ख्वाहिश' (2003) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान 2004 में आई डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'मर्डर' से मिली थी। 2015 में आई 'डर्टी पॉलिटिक्स' उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी।

फायदा उठाना चाहते थे लोग

'मर्डर' (2004) जैसी फिल्म में बोल्ड सीन दे चुकीं मल्लिका शेरावत ने बताया था कि रियल लाइफ में कॉम्प्रोमाइज न करने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से निकाला गया। मल्लिका ने कुछ साल पहले एक न्यूज एजेंसी को कई चौंकाने बातें बताई थीं।

उन्होंने कहा था, "मुझ पर कई तरह के आरोप लगाए गए। मेरे बारे में कई तरह की राय बनाई गई। अगर आप पर्दे पर शॉर्ट स्कर्ट पहनती हैं, किस करती हैं तो आप एक गिरी हुई लड़की हैं, जिसमें कोई नैतिकता नहीं है। आदमी आपका फायदा उठाना चाहते हैं। मेरे साथ ऐसा हुआ है।