राज्य व्यावसायिक पूरक परीक्षा 19 से 26 फरवरी तक - 7 फरवरी तक भरे जाएंगे फार्म

त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

राजनांदगांव 02 फरवरी 2024। राज्य व्यावसायिक पूरक परीक्षा  (एससीव्हीटी) 19 से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि प्रवेश सत्र 2020, 2021, 2022 तथा 2023 के वे प्रशिक्षणार्थी जिन्हें पूरक की पात्रता है तथा प्रवेश सत्र 2019 के द्विवर्षीय परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए है, वे 7 फरवरी 2024 तक अपने 10वीं, आईटीआई अनुत्तीर्ण अंक सूची छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटा, निर्धारित परीक्षा शुल्क सहित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में उपस्थित होकर परीक्षा फार्म भर सकते हैं।