प्रदेशाध्यक्ष टहल साहू के आतिथ्य में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का परिवारीक नववर्ष मिलन व वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनांदगांव। जिला साहू संघ एवं अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जिला साहू सदन में रविवार को प्रदेशाध्यक्ष टहल साहू के गरिमामय आतिथ्य में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ  के द्वारा  परिवारीक नववर्ष मिलन -वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।* समारोह का शुभारंभ  भक्त कर्मा माता व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र में माल्यार्पणकर ,चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर के किया गया साथ ही सामाजिक झंडा का ध्वजारोहण किया गया,तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू का जिलाध्यक्ष भागवत साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यशवंत, सचिव मिलन साहू, संगठन सचिव माधव साहू, जिला महामंत्री नीलमणी साहू आदि के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर - चंदन तिलकाभिषेक कर स्वागत अभिनंदन किया।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत् अफसरों नवचयनित अधिकारी  एवं कर्मचारियों ,निःशुल्क कोचिंग से लाभान्वित महिलाओं - विद्यार्थियों का, खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रौशन कर रहे हाकी के क्षेत्र में भूमिक्षा साहू के पिता काऔर फ्लोरबाल अंतरराष्ट्रीय प्लेयर-राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सांईका साहू के पिता अंकालू साहू का सम्मान किया गया।सनद रहे कि वर्तमान में भूमिक्षा साहू ग्वालियर ऐकेडमी में प्रशिक्षणरत् है तो वहीं सांईका साहू  चैन्नई में चल रहे यूथ गेम्स 2024 में फ्लोरबाल खेल में हरियाणा की टीम से शामिल हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टहल साहू ने अपने अतिथि उदबोधन में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा बिना भेदभाव के सर्व समाज के छात्र छात्राओं के लिए  साहू सदन में चलाए जा रहे निःशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत करने के लिए जिला साहू संघ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक यशवंत साहू एवं पुरी टीम की भूरी-भूरी सरहाना की तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की ओर से रचनात्मक कार्य हेतु बधाई दी।समाज में ला रहे बदलाव के बारे में कहा कि किन्हीं कारणों से विधवा हो जाने से जो वर्तमान में कुरितियां हैं जैसे तालाब में ले जाकर महिला का चुड़ी उतारने की प्रथा है, उस  पर रोक लगाते हुए,अब सम्मान पूर्वक घर में चुड़ी उतारे जाने की व्यवस्था की दी गई है ,उसी तरह बेटे के विवाह में पहले मोर सौंपने पर रोक जैसे कुरीति प्रथा चली आ रही थीं, उस प्रथा को भी समाज जनजागृति लाकर महिलाओं के सम्मान में अब विधवा मांताओं को भी बेटे के शादी में मौर सौंपने का अधिकार दिया गया है,प्रदेशाध्यक्ष टहल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज में जो बदलाव किया जा रहा है,उससे समाज की महिलाओं में एक प्रकार सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है,उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर समाज में अन्य  कुरीतियों को भी समयानुसार परिवर्तन करने के लिए छत्तीसगढ़ साहू संघ संकल्पित है।वहीं पत्रकारों द्वारा प्रश्न किया गया कि गत दिनों समाज के ही व्यक्ति द्वारा प्रेसवार्ता लेकर चुनाव पद्धति पर आपात्ति जताते हुए दुर्ग स्थित फर्म सोसायटी द्वारा अध्यक्ष पद को शून्य किया गया है, इस पर प्रदेशाध्यक्ष टहल साहू ने कहा कि कुछ लोग उंगली उठाएं थे और वह मेरी जानकारी मैं है, मैंने भागवत जी को कहा ,मैने लिखित पत्र भी भेजा कि भागवत जी का चुनाव वैध है, मैंने मोती साहू का भी बयान सुना है एक समय वे चुनाव अधिकारी रहें हैं वे प्रदेश साहू संघ में मेरे से पहले पदाधिकारी थे, मैं उनका समर्थन करता हूं।चूंकि भागवत साहू का चुनाव निर्धारित ढंग से प्रजात्रांत्रिक ढंग से चुनाव हुआ है और भागवत साहू यहां के अध्यक्ष हैं, अध्यक्ष रहेंगे और उनको ऐसे करना ही था तो चुनाव के पहले करते हमको शिकायत करता, हम चुनाव रुकवा देते लेकिन ऐसे लोग समाज के अनहित काम करेंगे उनके लिए सामाजिक रिति नीति होगा उसके कार्यवाही करने की बात कही गई।साहू सदन मे आयोजितअधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा परिवारीक नववर्ष मिलन व वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह  में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़, मटका फोड़ आदि खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिए।प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार, प्रोत्साहन स्वरूप नगदी रूपये देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का रोचक- लयबद्ध विषय अनुरूप संचालन परदेशी राम साहू  एवं   मिलन साहू    ने  बारी -बारी से किया एवं आभार प्रदर्शन जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणी साहू ने किया।इस भव्य आयोजन में सर्व  नीरेन्द्र साहू,  मोती लाल साहू, हुमन साहू, नन्दू राम साहू, श्रीमती नीरा साहू, शैलेन्द्र साहू,नगर अध्यक्ष कुलेश्वर साहू,  रूपेश साहू,चन्द्रभूषण साहू, तीजेंद्र साहू, अनिल साहू, लविंद्र साहू, कुंजबिहारी ,संयोजिका मुनेश्वरी साहू,गायत्री साहू, गिरिजा साहू ,श्रीमती लीना साहू, पवन साहू, सेवक साहू, हेमनाथ साहू ,किशोरी साहू,  छन्नू साहू, बाला राम ,परदेशी साहू, हीरेन्द्र साहू, रमन साहू, राजेन्द्र साहू, रमेश साहू तुलराम साहू,आदि बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की गरिमामय मौजूदगी रही।उक्त जानकारी मीडिया प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अंकालू साहू ने दी।