विधायक भोला राम साहू ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद

त्वरित ख़बरें

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय भोला राम साहू जी आज अपने निज निवास स्थान खुज्जी से मोहला जा रहे थे। उन्होंने मोहला जाते समय रास्ते में देखा कि दो मोटर साइकिल आपस में भिडत हो गई है। जो ग्राम तारमटोला,कुदारी दल्ली के निवासी है ।

विधायक  ने भिड़त लोगो के पास तत्काल पहुंचकर उनका हालचाल  जाना और उन्हे 112 वाहन पुलिस की सहायता से तत्काल मेडिकल कालेज राजनांदगांव भेजा गया।